Tanda Medical College में वारदात, प्रेम-प्रसंग में MBBS के छात्र-छात्रा ने काटीं नसें

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2019 11:25 PM

mbbs students suicide attempte in love

वीरवार शाम कांगड़ा पुलिस ने एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के एक प्रशिक्षु छात्र व छात्रा के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला धारा 309 के तहत दर्ज किया है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर युवक व युवती डॉ. राजेंद्र प्रसाद...

कांगड़ा (कालड़ा): वीरवार शाम कांगड़ा पुलिस ने एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के एक प्रशिक्षु छात्र व छात्रा के खिलाफ  आत्महत्या के प्रयास का मामला धारा 309 के तहत दर्ज किया है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर युवक व युवती डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों ही कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं। दोनों में कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उनकी आयु लगभग 20 साल है। पुलिस के अनुसार शाम को दोनों में मोबाइल पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अपनी-अपनी नसें काटने की धमकी फ ोन पर दे दी। इसके उपरांत उन्होंने अपनी-अपनी नसें काट लीं।

साथियों ने पहुंचाया आपातकालीन विभाग

दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर अपने-अपने होस्टल में थे। नसें काटने के बाद उन्हें उनके साथी, जो उस समय होस्टल में मौजूद थे तुरंत आपातकालीन विभाग में उपचार के लिए ले गए। डी.एस.पी. विनोद धीमान के अनुसार पुलिस ने धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों का इलाज टांडा में चल रहा है। दोनों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!