HPBOSE: जल्द आएगा हिमाचल बोर्ड का परिणाम, छात्र रखें इन तारीखों का ध्यान

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Mar, 2026 04:19 PM

hpbose himachal board results coming soon

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) इस साल एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएं।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) इस साल एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएं।

परीक्षाएं अभी चल ही रही हैं, लेकिन बोर्ड मुख्यालय में उत्तरपुस्तिकाओं (Answer Sheets) के बंडल पहुँचने शुरू हो गए हैं। कॉपियों की चेकिंग से पहले उन पर एक खास 'गोपनीय कोड' (FRA नंबर) लगाया जा रहा है ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

10वीं की परीक्षाएं 29 मार्च और 12वीं की 1 अप्रैल को खत्म होंगी। इसके तुरंत बाद, 2 अप्रैल से राज्य के 41 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने पुष्टि की है कि विभाग इस बार समय से पहले परिणाम देने के लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है।

HPU: बीएड (B.Ed) काउंसलिंग के लिए 23 मार्च आखिरी मौका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के 'इक्डोल' (ICDEOL) विभाग में बीएड सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च है। जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उनके लिए आखिरी फिजिकल काउंसलिंग 23 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ICDEOL लेक्चर हॉल में होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!