Mandi: शहीद का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, 'विनय अमर रहे' नारों से गूंजा गांव

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Oct, 2024 02:48 PM

mandi soldier s last rites performed with full military honours

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने जालंधर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने जालंधर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उनका निधन शनिवार को हुआ, जिसके बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। मंगलवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने 'विनय अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गूंज उठा।

परिजनों की चीख-पुकार और भावनाओं के साथ, बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। विनय कुमार की मृत्यु का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अगस्त में छुट्टी काटने के बाद वे सितंबर में फिरोजपुर में अपनी सेवाएं देने गए थे।

11 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभ में उन्हें पीलिया का पता चला और फिर जालंधर के अस्पताल में भर्ती किया गया। 18 दिनों तक विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद उनकी मृत्यु की खबर आई।

विनय कुमार ने भारतीय सेना में पिछले पांच वर्षों से सिपाही के रूप में सेवाएं दी थीं। उनके निधन पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि स्थानीय एसडीएम को सैनिक के स्वास्थ्य कारणों से निधन की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी विनय कुमार के निधन पर शोक जताया है।

सैनिक विनय कुमार की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गम में डुबो दिया है। उनकी सेवाएं और बलिदान हमेशा याद रखे जाएंगे। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!