Mandi: पुलघराट में तेंदुए की दहशत, आधा दर्जन कुत्तों को बना चुका है निवाला

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Sep, 2024 03:10 PM

mandi leopard terror in pulgharat has killed half a dozen dogs

मंडी शहर के नगर निगम वार्ड नंबर-5 रामनगर व वार्ड नंबर 6 सन्यारडी के पुलघराट में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग डरे हुए हैं। पिछले एक महीने से तेंदुआ आधा दर्जन कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है।

मंडी, (रीता): मंडी शहर के नगर निगम वार्ड नंबर-5 रामनगर व वार्ड नंबर 6 सन्यारडी के पुलघराट में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग डरे हुए हैं। पिछले एक महीने से तेंदुआ आधा दर्जन कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। इसी बीच इस तेंदुए की तस्वीर एच.आर.टी.सी. में कार्यरत चालक संजय कुमार के घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई हैं।

संजय कुमार, रोशन लाल, राम लाल, हरी सिंह, जय सिंह, राजकुमार, पवन गुलेरिया, चमन लाल, सुभारू राम व अन्य लोगों ने बताया कि तेंदुआ उनके पालतू कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। खतरा अब यह है कि यह कही बच्चों, महिलाओं व अन्य प्राणियों को शिकार न बना डाले। इन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएं तथा इसे किसी सुरक्षित जंगल या फिर चिड़ियाघर में छोड़ा जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!