Mandi: अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Oct, 2024 10:09 AM

mandi admit card issued for physical examination of agniveer recruitment

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी डी.एस. सामंत ने बताया सेना में अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

मंडी, (नि.स.): भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी डी.एस. सामंत ने बताया सेना में अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार वैबसाइट पर लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। इन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड उम्मीदवार की पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजे गए हैं।

यह भर्ती रैली मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए 18 से 24 नवम्बर तक मंडी में पड्डुल मैदान में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाऊनलोड करने में कोई समस्या आ रही हो तो वह भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं ।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!