अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 03:57 PM

agniveer recruitment admit card issued for candidates passed the written exam

हिमाचल डेस्क: भारतीय सेना की लघु सेवा अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को भारतीय सेना भर्ती प्रकोष्ठ ने वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। मंडी स्थित सेना भर्ती दफ्तर के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत की ओर से जारी...

हिमाचल डेस्क: भारतीय सेना की लघु सेवा अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को भारतीय सेना भर्ती प्रकोष्ठ ने वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं।

मंडी स्थित सेना भर्ती दफ्तर के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी सफल अभ्यर्थी अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी से लॉग इन करके या भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट ज्वाइनिंग इंडियन आर्मी.एनआईसी.इन से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में बताई गयी तारीख को तीसरी इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह के प्रशिक्षण मैदान आयोजित भर्ती रैली के लिए उपस्थित होना होगा। उन्हें रैली के समय अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। अगर किसी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे मदद के लिए मंडी स्थित सेना भर्ती दफ्तर से संपर्क कर सकते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!