Kullu: राजनीतिक बयानबाजी पर ध्यान न दें लोग : सुखविंदर सिंह सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2025 07:22 PM

manali political rhetoric

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस मनाने पांगी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उदयपुर में उतरे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मनाली (सोनू): राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस मनाने पांगी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उदयपुर में उतरे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्पीति में बौद्ध सर्किट को विकसित करने के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल घाटी में 2 बिजली प्रोजैक्ट बनने जा रहे हैं, जिससे घाटी का विकास होगा। प्रोजैक्ट लगने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। एक फीसदी साडा की राशि इलाके के विकास पर खर्च होगी। उन्होंने कहा कि तिंदी-किलाड़ सड़क को भी बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग राजनीतिक बयानबाजी पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों का एक समान विकास करेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही 2023 में स्पीति में हिमाचल दिवस मनाया था। 2024 में राजनीतिक उठापटक के चलते यह दिन नहीं मनाया जा सका था।

इस बार भी सरकार ने हिमाचल दिवस मनाने के लिए जनजातीय क्षेत्र पांगी को चुना है। इससे पहले लाहौल घाटी के उदयपुर हैलीपैड में उतरने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!