Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2026 09:24 PM

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां थाने के भीतर पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता चंद मिनट भी नहीं टिक सका। पुलिस के सामने साथ रहने की कसम खाने वाली पत्नी ने थाने से बाहर निकलते ही अपनी मां के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी।
मनाली (सोनू): हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां थाने के भीतर पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता चंद मिनट भी नहीं टिक सका। पुलिस के सामने साथ रहने की कसम खाने वाली पत्नी ने थाने से बाहर निकलते ही अपनी मां के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा निवासी रतन सिंह खोखर और उनकी पत्नी दलजीत कौर के बीच चल रहे विवाद को लेकर मनाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। पुलिस ने दोनों की काऊंसलिंग की, जिसके बाद दंपति पुरानी बातें भुलाकर साथ रहने और भविष्य में झगड़ा न करने पर सहमत हो गए। पुलिस ने लिखित समझौता करवाकर उन्हें घर भेज दिया।
वकील के सामने की मारपीट
जैसे ही रतन सिंह थाने से कुछ दूर पहुंचे, उनकी पत्नी दलजीत और सास ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने रतन सिंह पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। मौके पर मौजूद रतन सिंह के वकील ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिलाएं शांत नहीं हुईं। इस दौरान पत्नी ने पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
सड़क पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस को दोबारा हस्तक्षेप करना पड़ा। पीड़ित पति रतन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मदन लाल ने बताया कि समझौते के तुरंत बाद इस तरह की मारपीट कानून का उल्लंघन है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here