Edited By Jyoti M, Updated: 13 Feb, 2026 02:50 PM

पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सिंयुड में नाकाबन्दी के दौरान एक वाहन संख्या HP 01K 5159 (अल्टो कार) को नियमानुसार चैकिंग हेतु रोका।
कुल्लू (संजीव जैन)। पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सिंयुड में नाकाबन्दी के दौरान एक वाहन संख्या HP 01K 5159 (अल्टो कार) को नियमानुसार चैकिंग हेतु रोका। चैकिंग के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति आशु (22 वर्ष) पुत्र मुकदर सिंह निवासी बाल्मिकी मौहल्ला, समीप सिटी थाना नेहरू गेट वटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब व पीयुष कुमार (21 वर्ष) पुत्र रविकान्त निवासी बाल्मिकी मौहल्ला, समीप सिटी थाना नेहरू गेट वटाला जिला गुरदासपुर, पंजाब के कब्ज़ा से 506 ग्राम चरस/केनाविस बरामद की गई है।
इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामदा नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।