Kullu: मणिकर्ण में पुलिस के हत्थे चढ़ा कांगड़ा का युवक, कब्जे से बरामद हुई चरस की खेप

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2026 01:42 PM

youth arrrested with hashish

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 203 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (संजीव): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 203 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजन कटोच (31) पुत्र कुलदीप कटोच निवासी गांव व डाकघर नगेड़, तहसील बैजनाथ व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी पुलिस की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान शक के आधार पर रंजन कटोच की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से पुलिस ने 203 ग्राम चरस बरामद की।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह चरस कहां से खरीदी थी और वह इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था। मामले में आगामी छानबीन जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!