ममता ठाकुर के लेख को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में मिला स्थान

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2023 11:04 PM

mamta s article got place in guinness book of world records

ऊना जिले के गांव बरनोह निवासी ममता ठाकुर के लेख को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में स्थान मिला है। वन विभाग से सेवानिवृत्त आरओ संजीव ठाकुर की बहू ममता ठाकुर की इस उपलब्धि को हर किसी द्वारा सराहा जा रहा है।

ऊना (मनोहर): ऊना जिले के गांव बरनोह निवासी ममता ठाकुर के लेख को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में स्थान मिला है। वन विभाग से सेवानिवृत्त आरओ संजीव ठाकुर की बहू ममता ठाकुर की इस उपलब्धि को हर किसी द्वारा सराहा जा रहा है। अचित्य इंस्टीच्यूट ऑफ कंपीटीशन ऊना की प्रबंध निदेशक अर्चना शर्मा ने बताया कि संस्थान की विद्यार्थी ममता ठाकुर को उनके लेख स्टडी ऑफ हजर्डोस इनग्रेडिएंट्स इन रैडी टू ईट फूड के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड 2023 में प्रकाशित होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी ममता ठाकुर से प्रेरणा लेने का आग्रह किया है। उन्होंने आशा जताई कि आगामी परीक्षाओं में संस्थान के विद्यार्थी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। ममता ठाकुर ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में उनके लेख को स्थान मिलने से उनका सपना पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!