Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2025 11:16 PM

पालमपुर पुलिस ने हैरोइन के एक प्रमुख आपूर्तिकर्त्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पालमपुर (भृगु): पालमपुर पुलिस ने हैरोइन के एक प्रमुख आपूर्तिकर्त्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि युद्धवीर सिंह उर्फ जोधा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी बासा का बैनी गुमहानलूर तहसील और जिला अमृतसर पंजाब को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के अंतर्गत दर्ज एक मामले में पालमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। वह हैरोइन का प्रमुख आपूर्तिकर्त्ता है और लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here