1 करोड़ की स्मैक के साथ इंटर स्टेट नशा तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2021 05:35 PM

main gangster of inter state drug smugglers gang arrested with smack of 1 crore

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करने वाले इंटर स्टेट नशा तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना को उत्तराखंड पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है।

पांवटा साहिब (संजय): हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करने वाले इंटर स्टेट नशा तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना को उत्तराखंड पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सहसपुर पुलिस ने पांवटा साहिब के गांव टोका के निवासी सत्तार अली पुत्र शब्बीर अहमद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब रहीम निवासी बरेली यूपी को एक करोड़ रुपए कीमत की 425 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जांच का विषय है कि क्या बरेली से हिमाचल के पांवटा साहिब, उत्तराखंड और हरियाणा को स्मैक सप्लाई हो रही थी? इससे पहले भी कई मामलों में बरेली का जिक्र कई बार सामने आया लेकिन अब सहसपुर उत्तराखंड पुलिस ने इंटर स्टेट नशा तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि हाल ही में पांवटा साहिब में ही एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसने भारी मात्रा में स्मैक बाथरूम में बहा दी थी। इस महिला की शिनाख्त शिलाई में पकड़े गए 3 युवाओं की गिरफ्तारी के बाद हुई थी, जिन्होंने पुलिस पूछताछ में गीता देवी वार्ड नंबर-9 पांवटा साहिब का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिला के घर से 9.6 ग्राम स्मैक बरामद की थी। कहीं इस स्थानीय स्मैक माफिया के तार उत्तराखंड में धरे गए इंटर स्टेट माफिया से तो नहीं जुड़े हैं। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। जांच व पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!