वीर भूमि पालमपुर में 1025 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली महातिरंगा यात्रा

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2022 06:55 PM

mahatiranga yatra taken out with 1025 meters long national flag in palampur

वीर भूमि पालमपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर रिकाॅर्ड 1025 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ महातिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह अब तक ही सबसे लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा रही।

पालमपुर (भृगु): वीर भूमि पालमपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर रिकाॅर्ड 1025 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ महातिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह अब तक ही सबसे लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा रही। भारतीय जन सेवा संस्था, इंसाफ संस्था, श्री गीता विद्या पीठ संस्था, ओम मंगलम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह तिरंगा यात्रा शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ आंरभ हुई यह यात्रा कालू दी हट्टी में शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में 24 विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 1230 विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काऊट्स एंड गाइड व रैड रिबन क्लब, एनएसएस वालंटियर ने भाग लिया। लगभग साढ़े 3 किलोमीटर लंबी इस महातिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
PunjabKesari

विधानसभा अध्यक्ष ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस ऐतिहासिक एवं भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने की। इस अवसर पर स्वन्त्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। परमार ने कहा कि पालमपुर देव भूमि के साथ-साथ वीरों की भूमि है। पालमपुर से संबंधित अनेक वीरों ने मातृभूमि की रक्षा में अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद मेजर सोम नाथ शर्मा, अमर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा, शहीद कैप्टन सौरव कालिया, मेजर सुधीर वालिया सहित अनेक वीरों ने शाहदत प्राप्त की। उन्होंने चारों संस्थाओं को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की।
PunjabKesari

लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज करवाने के लिए प्रस्तवना भेजे प्रशासन : परमार
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होना गौरव और सौभाग्य की बात है। चारों संस्थाओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन एक अतुलनीय प्रयास है। जिला प्रशासन इस आलौकिक तिरंगा यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज करवाने के लिए प्रस्तवना भेजे। चारों संस्थाओं के माध्यम से डीसी को भेंट तिरंगे झंडे को फ्रेम करने और इस यात्रा में शामिल सभी संस्थानों की जानकारी दर्ज की जाए ताकि भविष्य में लोग पालमपुर तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

तिरंगा देश का गौरव और अनेकता में एकता का प्रतीक : इंदु गोस्वामी
राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लोगों के सहयोग से महा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। तिरंगा हमारे देश को अखण्ड राष्ट्र की पहचान दिलाता है। तिरंगा देश का गौरव है और अनेकता में एकता का प्रतीक है। प्रदेश वीरों की भूमि है और मातृ भूमि की रक्षा में पालमपुर के वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है। चारों संस्थाओं को 1 हजार 25 मीटर तिरंगे की भव्य यात्रा का यह सराहनीय प्रयास है, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज होना चाहिए।

महातिरंगा यात्रा में ये रहे उपस्थित
महातिरंगा यात्रा में कर्मचारी एवं पैंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भारतीय जनसेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल गौड़, पर्यटन प्रकोष्ट के संयोजक विनय शर्मा, उमेश दत्त, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गोकुल बुटेल, उमेश दत्त, श्री गीता पीठ संस्था से गीतेश भृगु, ओम मंगलम संस्था से ललित सूद और गोपेश भृगु, विजय शर्मा, डीएसपी गुरबचन सिंह, तहसीलदार सार्थक शर्मा, उममहापौर अनीश नाग, सुरेंद्र ठाकुर, त्रिलोक चंद, शैलेंद्र मैनी, धीरज ठाकुर, अश्विनी राणा, राजेश दीक्षित, संजीव सोनी, सुरेंद्र सूद, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीएम ठाकुर, सहायक अभियंता मनोज सूद, कॉलेज और स्कूलों के छात्र तथा अध्यापक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!