राजधानी में जल्द दौड़ेंगी HRTC की लग्जरी टैक्सियां, वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी यह खास सुविधा

Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Dec, 2019 11:26 AM

luxury taxis of hrtc will run soon in the capital

राजधानी शिमला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अब लग्जरी टैक्सियां दौड़ेंगी। एच.आर.टी.सी. ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला सी.टी.ओ. व अन्य स्थानों तक पी.पी.पी. मोड पर एच.आर.टी.सी. टैक्सी सेवा देने के लिए पिछले कई महीनों से प्रोसैस शुरू किया था।...

 शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अब लग्जरी टैक्सियां दौड़ेंगी। एच.आर.टी.सी. ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला सी.टी.ओ. व अन्य स्थानों तक पी.पी.पी. मोड पर एच.आर.टी.सी. टैक्सी सेवा देने के लिए पिछले कई महीनों से प्रोसैस शुरू किया था। ऐसे में शहर में 36 रूट भी फाइनल किए थे लेकिन फिलहाल 11 रूटों पर ही निगम टैक्सी चला रहा है। इसके लिए अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।

 वहीं एच.आ.टी.सी. ने शहर में चलाई जाने वाली इन टैक्सियों में बदलाव किया है। अब एच.आर.टी.सी. टैक्सी के रूप में पुरानी ट्वेरा गाड़ी नहीं चलेगी। निगम ने शहर में चलने वाली टैक्सियों में महिंद्रा की स्कॉर्पियो व बोलैरो गाड़ी फाइनल की है। अब एच.आर.टी.सी. टैक्सी के रूप में शहर में स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई देगी जिससे शहर में दौडऩे वाली टैक्सियों की शोभा भी बढ़ेगी, वहीं बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले पर्यटकों पर भी एक अलग असर दिखाई देगा क्योंकि इससे पहले चंडीगढ़ सहित गोवा जैसे क्षेत्रों में इस तरह की सरकारी टैक्सियां दिखाई देती थीं। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें होंगी रिजर्व 

एच.आर.टी.सी. टैक्सियों में विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। नियम बनाए गए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के बाद सीटें खाली रहने पर ही अन्य यात्री टैक्सियों में सफर कर सकेंगे। एच.आर.टी.सी. के चालक टैक्सियां चलाएंगे और टिकट काटने की जिम्मेदारी भी चालकों की ही तय की गई है। 

इन नए रूटों पर चलेंगी  टैक्सियां

न्यू शिमला से हाईकोर्ट, कसुम्पटी से हाईकोर्ट, अनाडेल से सी.टी.ओ., एम.आई. रूम से सी.टी.ओ. वाया समरहिल आई.टी.आई., आंजी से संकटमोचन-सी.टी.ओ., सांगटी से समरहिल-सी.टी.ओ. वाया समरहिल आई.टी.आई., ओल्ड बस स्टैंड से आई.जी.एम.सी. वाया छोटा शिमला टॉलैंड (24 घंटे) कमयाणा से ऑकलैंड, पगोग से ऑकलैंड टनल, हिमुडा कालोनी से कसुम्पटी से हाईकोर्ट व फागली से सी.टी.ओ वाया नाभा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!