Bilaspur : धर्मशाला जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी...मची अफरा-तफरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Mar, 2026 12:12 PM

bilaspur road accident hrtc bus heading to dharamshala meets with accident

Bilaspur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर डिपो की एक एचआरटीसी (HRTC) बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में...

Bilaspur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर डिपो की एक एचआरटीसी (HRTC) बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

मची अफरा-तफरी 

जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हुई थी। यह अपने तय रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। घंडालवी के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे बनी गहरी नाली को लांघती हुई सीधे खेतों में जा धंसी। हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को जोरदार झटका लगा। इस दौरान 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की गति अधिक थी।

परिवहन निगम की त्वरित कार्रवाई

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य पाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!