Shimla: कुमारसैन में तेंदुए का आतंक, सैर पर निकले शख्स को किया लहूलुहान

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2026 08:01 PM

leopard attack on person

शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक 59 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

शिमला (संतोष): शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक 59 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल व्यक्ति का इलाज सिविल अस्पताल कुमारसैन में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव शैला (डाकघर फराल) के रहने वाले रणजीत सिंह (59) पुत्र तेजा सिंह शनिवार को अपनी नित्य दिनचर्या के अनुसार घर से ओडी  वाली सड़क की तरफ सुबह की सैर के लिए निकले थे। जब वह नैरी खड्ड के पास पहुंचे, तो वहां सन्नाटा था। तभी अचानक पीछे से एक जानवर उनकी पीठ पर झपट पड़ा।

रणजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो वह तेंदुआ था। तेंदुए ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ, पेट और हाथों पर गहरे जख्म और खरोंचें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकले।

घायल रणजीत सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी  ने मामले की सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वन विभाग को भी इस हमले की सूचना दे दी गई है, ताकि इलाके में पिंजरा लगाने या गश्त बढ़ाने जैसी आगामी कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!