Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 04:00 PM

Kangra News: कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल के अंतर्गत रजवाल गांव के 23 वर्षीय युवक सतीश कुमार का मंगलवार को दुखद अंत हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से लापता सतीश का शव मंगलवार सुबह स्थाना के समीप पोंग झील के पानी में तैरता हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने शव को...
Kangra News: कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल के अंतर्गत रजवाल गांव के 23 वर्षीय युवक सतीश कुमार का मंगलवार को दुखद अंत हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से लापता सतीश का शव मंगलवार सुबह स्थाना के समीप पोंग झील के पानी में तैरता हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
काम पर जाते समय हुआ था गायब
जानकारी के अनुसार, सतीश और उसके पिता टैरेस स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत थे। बीते 11 फरवरी को सतीश रोजाना की तरह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह फैक्ट्री नहीं पहुंचा। तलाश के दौरान उसकी बाइक, लंच बॉक्स और चाबी मिले थे, जिसने मामले को ओर रहस्यमयी बना दिया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस चौकी टैरेस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
झील में दिखाई दिया युवक का शव
पुलिस की छानबीन के बीच समाजसेवी रमेश दत्त कालिया और उनकी टीम (नूर मोहम्मद, सोनू अल्ली व अन्य) लगातार झील के किनारे और पानी के भीतर युवक की तलाश कर रहे थे। आखिरकार मंगलवार को युवक का शव स्थाना के पास झील में दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही रे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार के रूप में हुई है। युवक 11 फरवरी से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (194 BNSS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा है, आत्महत्या या कोई बड़ी साजिश।