Edited By Jyoti M, Updated: 12 Feb, 2026 03:10 PM

हिमाचल प्रदेश के डाडासीबा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में आज दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के रूप में कार्यरत एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के डाडासीबा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में आज दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के रूप में कार्यरत एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
घटना का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुखद घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतका की पहचान चनौर गांव निवासी सलोचना देवी (पत्नी बिशंभर) के रूप में हुई है। आरोपी युवक, जिसकी पहचान मोनू के रूप में हुई है, ने महिला पर दराट (तेजधार हथियार) से हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडासीबा राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में पुलिस की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों का इंतजार कर रही है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। इस घटना के बाद से गांव और स्कूल परिसर में शोक और दहशत का माहौल है।