पालमपुर के वकील की सड़क हादसे में मौत, चंडीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 02:35 PM

a lawyer from palampur died in a road accident

Kangra News: पालमपुर न्यायालय के वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता संतोष शर्मा (69) के असामयिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चंडीगढ़ के खरड़ में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। वह अपनी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य जांच...

Kangra News: पालमपुर न्यायालय के वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता संतोष शर्मा (69) के असामयिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चंडीगढ़ के खरड़ में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। वह अपनी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य जांच (मेडिकल चेकअप) के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संतोष शर्मा अपनी बेटी के साथ खरड़ के समीप किसी कार्यवश पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। संतोष शर्मा पिछले 40 वर्षों से पालमपुर बार एसोसिएशन के एक स्तंभ के रूप में वकालत कर रहे थे और कानूनी जगत में उनका गहरा सम्मान था।

बार एसोसिएशन ने जताया गहरा दुख

संतोष शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही पालमपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, पालमपुर के अधिवक्ताओं ने पंजाब प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि मामले की गहनता से जांच हो और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!