Kangra : ब्यास नदी में डूबे छात्र का चौथे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Apr, 2026 04:10 PM

kangra body of student who drowned in beas river recovered on fourth day

Kangra News : कांगड़ा जिले के इंदौरा के पास ब्यास नदी में डूबे 11वीं कक्षा के छात्र कृष का शव चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा का कृष अपने...

Kangra News : कांगड़ा जिले के इंदौरा के पास ब्यास नदी में डूबे 11वीं कक्षा के छात्र कृष का शव चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

बैसाखी की खुशियां मातम में बदलीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा का कृष अपने परिवार के साथ बैसाखी के शुभ अवसर पर ब्यास नदी के तट पर पूजा-अर्चना के लिए आया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने उतरा, लेकिन नहाते समय तेज बहाव और गहराई के कारण वह अचानक नदी में बह गया और लापता हो गया। इसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया। घटना के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार को एनडीआरएफ के 19 जवानों ने करीब 8-9 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन तलाशी ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र की तलाश तीसरे दिन गुरूवार को भी जारी रही, लेकिन फिर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं, आज यानी शुक्रवार सुबह जैसे ही सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू हुआ तो कृष का शव बरामद कर लिया गया।

जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, नदी किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!