Himachal: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे, कागजात मांगे तो खुली पोल

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Feb, 2026 01:44 PM

kangra 25 thousand cheated in the name of adopting a child

बच्चा गोद दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने जिला ऊना की रहने वाली महिला, जोकि वर्तमान में धर्मशाला...

धर्मशाला, (ब्यूरो): बच्चा गोद दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने जिला ऊना की रहने वाली महिला, जोकि वर्तमान में धर्मशाला में रहती है, से बच्चा गोद दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

आरोप है कि व्यक्ति ने एक अडॉप्शन रिसोर्स एजैंसी के नाम का झूठा प्रयोग करते हुए बच्चा दिलाने का दावा किया था। जिस पर महिला ने विभिन्न माध्यमों से उक्त व्यक्ति को 25 हजार रुपए भेज दिए, जबकि व्यक्ति ने संबंधित एजेंसी का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया था। हालांकि जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो व्यक्ति ने 25 हजार की राशि वापस कर दी है। उधर, ए.एस.पी. राजेंद्र जसवाल ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!