'अगर मैंने गलत जानकारी दी है तो BJP जांच करवा लें', इंटरव्यू के दौरान बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Mar, 2026 03:52 PM

jogindernagar pathankot rail line is my priority anurag sharma

एक राज्यसभा सीट के लिए प्रदेश में कई बड़े चेहरे चर्चा में बने हुए थे, लेकिन अचानक से बैजनाथ के एक कार्यकर्ता अनुराग शर्मा का नाम सामने आता है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि पैराग्लाइडिंग में दिलचस्पी रखने वाले कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजा...

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। एक राज्यसभा सीट के लिए प्रदेश में कई बड़े चेहरे चर्चा में बने हुए थे, लेकिन अचानक से बैजनाथ के एक कार्यकर्ता अनुराग शर्मा का नाम सामने आता है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि पैराग्लाइडिंग में दिलचस्पी रखने वाले कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजा जाएगा। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने 44 वर्षीय अनुराग को मौका दिया। आखिर कब उन्हें इसकी जानकारी मिली और अब प्रदेश हित के लिए उनके क्या विजन हैं, आइए जानिए पत्रकार राहुल राणा व विकास बावा के साथ हुई उनकी खास बातचीत के जरिए जानिए।

राज्यसभा के लिए अचानक नाम कैसे आया ? क्या आपको इसकी उम्मीद थी ?

मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मेरा नाम आएगा। मैं होली खेल रहा था तो उसी दिन मुझे कॉल आया कि आपको राज्यसभा के लिए नामित किया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है राहुल गांधी ने पूरे भारत को संदेश दिया है कि एक आम कार्यकर्ता भी आगे आ सकता है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी शुक्रिया करता हूं। कांगड़ा-घाटी रेल और होली-उतराला रोड को लेकर क्या रणनीति है ? के प्रश्न पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश में आय का साधन टूरिज्म है। पठानकोट से आगे ब्रॉडगेज नहीं है। सुरक्षा व आर्थिक लिहाज से कांगड़ा-घाटी में जनता का बहुत बड़ा वर्ग इसी रेल पर निर्भर है। इससे टूरिज्म भी बढ़ेगा। रही बात होली-उतराला रोड की तो मैं खुद यहां से आता हूं। यहां कई ऐसे अभी क्षेत्र हैं, जहां लोग पैदल सफर करते हैं। 

नाबार्ड से 14 किलोमीटर की सड़क होली से उतराला तक बन चुकी है और अब दूसरे फेस में चम्बा से 14 किलोमीटर की सड़क और बनेगी, जिसका टैंडर जल्द होने वाला है। सुधीर शर्मा के साथ अब रिश्ते बारे अनुराग शर्मा कहते हैं कि मेरे अच्छे संबंध थे, पर अब नहीं हैं और न ही उनसे अभी कोई बात होती है। जब वो पार्टी में थे, तब हम उनके साथ थे। लेकिन अब उनका निर्णय था पार्टी छोड़ चले जाने का, लेकिन हम कांग्रेस के लिए वफादारी के साथ काम कर रहे हैं और उसी का नतीजा है कि आज मैं राज्यसभा में गया हूं।

कांगड़ा एक बड़ा जिला है और लोगों को भी आपसे कई उम्मीदे हैं। क्या आप तैयार हैं ?

मेरे सामने बड़ा चैलेंज है। मैं एडवेंचर टूरिज्म से जुड़ा हुआ आदमी हूं और 25 साल से बीड-बिलिंग में पैराग्लाइंडिग के लिए काम कर रहा हूं। 2015 में पैराग्लाइडिंग का पहला विश्व कप यहां हमारी एसोसिएशन ने किया। 2024 में भी विश्व कप करवाया, जिसमें करीब 40 देश शामिल किए। हमने अपने प्रदेश और कांगड़ा की पहचान बनाने के लिए बहुत काम किया है। लोगों को मुझसे काफी उम्मीदें हैं और उन उम्मीदों पर सही उतरने के लिए मैंने अभी से काम शुरू कर दिया है। हिमाचल जनहित के मुद्दे राज्यसभा में उठाऊंगा।

आगे के 5 बड़े प्रोजैक्ट क्या हैं, जिन पर आप काम करना चाहेंगे ?

मेरी प्राथमिकता पठानकोट-जोगिंद्रनगर में बड़ी लाइन की ट्रेन सेवा उपलब्ध करवाना है। दूसरा काम मेरा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे न सिर्फ रोजगार पैदा होते हैं, बल्कि दुनियाभर में पहचान मिलती है। मेरा लक्ष्य रहेगा कि किसी स्कीम को लगाकर प्रदेश को एक बड़ा पर्यटन स्थल बनाया जाए। तीसरा प्रोजैक्ट शाहनहर और विद्युत परियोजना है, जो कई वर्षों से प्रदेश में लगी हुई हैं। रैवेन्यू के लिए हिमाचल हमेशा केंद्र सरकार पर निर्धारित रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हम शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने किसी तरह रैवेन्यू बढ़ाया। चौथा मेरा लक्ष्य आर. जी.डी. ग्रांट बंद होने पर केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रखने का होगा। 5वां मुद्दा मैं मनरेगा का सदन में रखूंगा। मनरेगा को तोड़-मरोड़कर जनता के हित के परे कर दिया गया है।

जो जांच करवानी, करवा लें

भाजपा द्वारा संपत्ति छुपाने और चुनावी कानूनों का उल्लंघन करने के आरोपों पर जवाब देते हुए अनुराग शर्मा ने कहा कि मेरे स्वर्गीय पिता जी 1978 से सरकारी ठेकेदार रहे। हमने 200 लोगों को रोजगार दिया है। साल 1995 से लोग हमारे साथ काम कर रहे हैं तो क्या हमने गलती कर दी कि उनको बाहर न भेजकर प्रदेश में ही रोजगार के साधन पैदा किए। जिसने जहां से जांच करवानी है, वो करवाए। मैं ज्यादा बयानबाजी में नहीं पड़ना चाहता हूं। मैं बाबा भोले का भक्त हूं। अगर मैंने गलत जानकारी दी है तो मैं उसका खमियाजा भुगतुंगा और अगर विपक्ष गलत बोल रहा है तो वह भुगतेंगे। मैं इनकम टैक्स समय पर भरता हूं। मेरा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है।

राहुल की सोच युवा नेता आगे लाने की

2027 चुनाव के लिए आपकी क्या प्लानिंग रहेगी? प्रश्न पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का अध्यक्ष भी हूं। हमारा कार्यकर्ता संगठित है। 3 जनवरी को मैंने यह पद संभाला था और और 28 जनवरी तक मैं कुल 19 जनसभाएं कर चुका था। राहुल गांधी की सोच से आज युवा नेता आगे हुए हैं। हम एक महीने में तैयारी करके चुनाव जीत सकते हैं और मैं दावे के साथ कहता हूं जिला कांगड़ा की 15 सीटें हमें मिलने जा रही हैं और एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!