Una: बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट में अनियंत्रित हाेकर पलटी जीप, 8 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2024 05:03 PM

jeep overturned in marot of bangana 8 people injured

रविवार को बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट गांव के समीप एक ट्रैक्स जीप गहरी उतराई में अनियंत्रित होने से पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार 8 लोगों को चोटें आई हैं....

बंगाणा (शर्मा): रविवार को बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट गांव के समीप एक ट्रैक्स जीप गहरी उतराई में अनियंत्रित होने से पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। वहीं बंगाणा पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्स जीप धनेटा से कुरुक्षेत्र हरियाणा जा रही थी, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। उक्त सभी लोग 4 दिन पहले कुरुक्षेत्र से धनेटा में सत्संग भवन में सेवा कार्य के लिए आए थे। रविवार को ये वापस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए थे कि मरोट गांव में गहरी उतराई में जीप के अनियंत्रित होने से पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। 

उधर, एसएचओ रोहित चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मरोट के पास हुए हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। उनको सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!