Kullu: दहकते अंगारों पर चले माता नैणा के गुर और चेलियां, जाग उत्सव में दिखा अलौकिक चमत्कार!

Edited By Vijay, Updated: 27 Jul, 2025 07:26 PM

jaag utsav

भुंतर से सटे नैणा माता मंदिर पिपलागे में माता नैणा का 25वां जगराता (जाग) बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस जाग महोत्सव में माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला कारकूनों और हारियानों सहित विशेष रूप से शामिल हुईं।

कुल्लू (संजीव): भुंतर से सटे नैणा माता मंदिर पिपलागे में माता नैणा का 25वां जगराता (जाग) बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस जाग महोत्सव में माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला कारकूनों और हारियानों सहित विशेष रूप से शामिल हुईं। मंदिर में माता के पुजारी अमित महंत एवं लोकप्रिय भजन गायिका खुशबू भारद्वाज ने अपने भजनों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
PunjabKesari

रात्रि 2 बजे माता नैणा, माता भद्रकाली अपने, कारकूनों, हारियानों सहित ढोल-नगाड़े के साथ मंदिर में प्रवेश किया और अंगारों के चारों ओर परिक्रमा की। इस जाग की खास बात यह है कि यहां पर माता के गुर, चेलियों ने जलते हुए आग के अंगारों पर चलकर माता की शक्ति को एक बार फिर से प्रमाणित किया। इस जाग को देखने के लिए हिमाचल प्रदेश के दूसरे जिलों से भी कई लोग आते हैं और उनकी माता में गहरी आस्था और विश्वास है। 

भद्रकाली माता के पुजारी अमित महंत ने कहा कि माता नैणा की 25वीं जाग बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस जाग की अद्भुत बात यह है कि यहां पर माता के गुरु, चेलियां व माता का रथ दहकते अंगारों पर चलता है और माता रानी की कृपा से किसी के भी पैर में आंच तक नही आती। यह सब माता की शक्ति से ही संभव है। जाग के दिन माता सभी भक्तों के दुखों का निवारण करती हैं और सभी को मनवांछित फल प्रदान करती हैं। सभी भक्त नारियल लेकर आते हैं और माता रानी नारियल से सभी भक्तों के ग्रहों का निवारण करती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!