IPS रामेश्वर सिंह ठाकुर होंगे HPPSC के नए अध्यक्ष, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2022 08:59 PM

ips rameshwar singh thakur appointed as new chairman of hppsc

ईपीएस अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उनको दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। शिमला के जुब्बड़हट्टी (शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र) से संबंध रखने वाले रामेश्वर सिंह...

शिमला (कुलदीप): आईपीएस अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उनको दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। शिमला के जुब्बड़हट्टी (शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र) से संबंध रखने वाले रामेश्वर सिंह ठाकुर 9 वर्ष तक प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा बल एसपीजी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनको अमेरिका के प्रतिष्ठित सम्मान क्लार्क आर. बेविन लॉ एनफोर्समैंट के अलावा वर्ष, 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस में सेवाएं देने से पहले वह भारतीय सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मौजूदा समय में वह आईजी इंटैलिजैंस के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। लोक सेवा आयोग के साथ सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 18 अगस्त को लेकर सेवा आयोग के लिए नियुक्त की गई अध्यक्ष डाॅ. रचना गुप्ता एवं 3 सदस्यों राकेश शर्मा, कनर्ल राजेश कुमार शर्मा व प्रो. ओम प्रकाश शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह टल गया था। अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त की गई डाॅ. रचना गुप्ता ने उस समय पत्र लिखकर अध्यक्ष पद को संभालने में असमर्थता जताई थी। 18 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह के टलने पर कांग्रेस पार्टी ने भी सवाल उठाए थे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने नियुक्ति को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि हिमाचल में भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार को देखते हुए जाते-जाते अपने चहेतों में रेवडिय़ां बांटने लगी हैं। उनका आरोप था कि विवादों में घिरने के बाद शपथ ग्रहण का अंतिम समय में टाला गया। उनका यह भी आरोप था कि नियुक्ति को लेकर भाजपा के भीतर भी मुख्यमंत्री के खिलाफ सवाल उठे, जिससे मामला पीएम तक पहुंच गया था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!