Chamba: शराब के नशे में धुत्त कर्मचारी ने निर्वस्त्र होकर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पहुंचाया चौकी

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2026 07:42 PM

intoxicated employee stripped naked and created disturbance

शराब के नशे में धुत्त होकर चम्बा शहर में हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे सिटी चौकी पहुंचाया। उसका धारा 114 के तहत चालान किया गया।

चम्बा (काकू): शराब के नशे में धुत्त होकर चम्बा शहर में हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे सिटी चौकी पहुंचाया। उसका धारा 114 के तहत चालान किया गया। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। अब शुक्रवार को डीएसपी के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में टैक्सी स्टैंड के पास हुड़दंग मचा रहा था व कपड़े उतारकर नंगा हो गया था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि वह जल शक्ति विभाग में बतौर चौकीदार कार्यरत है। पुलिस टीम उसे शहरी चौकी ले गई। इसके बाद उसका मेडिकल काॅलेज चम्बा में मेडिकल करवाया गया। वहीं उसके परिजनों को सूचित किया। बाद में व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया है।

उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ प्रवीण ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन बुधवार को नाइट ड्यूटी होने के कारण वीरवार को संबंधित कर्मचारी अवकाश पर था। वहीं एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने पर धारा 114 के तहत चालान किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!