नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकवाई टैक्सी, तलाशी में मिली नशे की खेप, चंबा के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 04:02 PM

dalhousie police caught smugglers with hashish

Chamba News: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में डलहौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी से साढ़े चार किलोग्राम से अधिक चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में...

Chamba News: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में डलहौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी से साढ़े चार किलोग्राम से अधिक चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चंबा जिला के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आधी रात को हाईवे पर बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ कार्यालय और बनीखेत पुलिस चौकी की टीम लाहड़ के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान एक अस्थायी नंबर वाली टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। तलाशी के दौरान टैक्सी से 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम के रूप में हुई है, जो चुराह तहसील के टिकरीगढ़ (ग्राम भराड़ा) के निवासी बताए जा रहे हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

डलहौजी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि चरस की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!