Chamba: मेडिकल कॉलेज में चोरी की बड़ी वारदात, गुस्साए तीमारदारों ने किया हंगामा

Edited By Vijay, Updated: 10 Mar, 2026 07:33 PM

major theft occurred at the medical college

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में दाखिल मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। शातिराें ने एक साथ करीब 10 मोबाइल फोन चुरा लिए हैं।

चम्बा (काकू): पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में दाखिल मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। शातिराें ने एक साथ करीब 10 मोबाइल फोन चुरा लिए हैं। रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया है। गुस्साए तीमारदारों ने एमएस कार्यालय के बाहर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। ​इस घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी है और कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज  के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।​ अस्पताल में उपचाराधीन मरीज निर्मला देवी ने बताया कि सोमवार शाम को दाखिल हुई। आधी रात के बाद सोने से पहले उनके तीमारदार ने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया था, लेकिन 5 बजे फोन गायब हो गया। आसपास पूछताछ करने पर भी मोबाइल नहीं मिला। इसी दौरान एक और तीमारदार ने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल भी गायब है।

चुराह के इकबाल ने बताया कि उनका मरीज तीसरी मंजिल में दाखिल है। रात करीब 1 बजे तक उनके मरीज की तबीयत ठीक नहीं थी। जब कुछ सुधार हुआ तो वह वार्ड के बाहर बैंच पर सो गए और मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया, लेकिन सुबह 3 बजे फोन देखने लगे तो नहीं मिला। उनका फोन चोरी हो चुका था। मनीषा ने बताया कि वह 1 बजे अस्पताल पहुंचे और साढ़े 4 बजे फोन चोरी हो गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज  प्रबंधन से फोन वापस दिलवाने की मांग की है। इस तरह एक-एक करके करीब 10 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।

मेडिकल कॉलेज  चम्बा के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों की देखभाल में जुटे तीमारदारों की मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मोबाइल गायब पाकर उनके होश उड़ गए। पीड़ितों का कहना है कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई की मांग उठाई है।

उधर, मेडिकल कॉलेज चम्बा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले का कड़ा संज्ञान लिया गया है। शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!