हिमाचल में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 100 पदों के लिए इस दिन होगा Interview

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Feb, 2026 04:58 PM

interviews for 100 positions in hamirpur will be held on the 9th

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड की प्रोडक्शन, मैंटेनेंस और क्वालिटी कंट्रोल विंग में ट्रेनी के 100 पदों को भरने के लिए 9 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

हमीरपुर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड की प्रोडक्शन, मैंटेनेंस और क्वालिटी कंट्रोल विंग में ट्रेनी के 100 पदों को भरने के लिए 9 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं फेल, दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक और इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर ट्रेडों के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!