Bilaspur: हिमाचल की इस धाकड़ बेटी काे मिला आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन, बनी असिस्टैंट सब इंस्पैक्टर

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2026 12:48 PM

international handball player shailja sharma

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की एक और बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हैंडबॉल के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शैलजा शर्मा को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ा तोहफा दिया है।

बिलासपुर (विशाल): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की एक और बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हैंडबॉल के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शैलजा शर्मा को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ा तोहफा दिया है। उनकी बेहतरीन खेल उपलब्धियों को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सीधे सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बना दिया है। यह खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शैलजा शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में हिमाचल और देश का नाम रोशन किया है। उनके खाते में कई मेडल दर्ज हैं। शैलजा के इसी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह विशेष सम्मान दिया है। खेल जगत के जानकारों का कहना है कि शैलजा की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी संजीवनी का काम करेगी और उन्हें पुलिस विभाग में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

शैलजा की यह सफलता जितनी शानदार है, उसके पीछे का सफर उतना ही संघर्षपूर्ण रहा है। उनके पिता विध्न दास शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, वहीं माता रेखा देवी गृहिणी हैं। सीमित आय और संसाधनों के बावजूद पिता ने कभी बेटी के सपनों को टूटने नहीं दिया। परिवार की आर्थिक चुनौतियां भी शैलजा के कदमों को रोक नहीं पाईं। आज जब बेटी के कंधों पर एएसआई के सितारे सजे हैं तो परिवार का संघर्ष सफल हो गया है।

वर्तमान में शैलजा शर्मा जिला बिलासपुर की पुलिस बस्सी बटालियन में तैनात हैं। एएसआई बनने के बाद अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हालांकि, उनका लक्ष्य अभी भी अडिग है। वह अपनी ड्यूटी के साथ-साथ हैंडबॉल की कड़ी प्रैक्टिस में जुटी हैं। आने वाले समय में वह हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर नए पदकों की उम्मीद है।

शैलजा शर्मा की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए एक सबक है जो अभावों का रोना रोते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़ी मंजिल पाई जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और पुलिस विभाग ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!