कावेरी आत्महत्या मामले में पति, सास व देवर गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 21 Oct, 2020 04:38 PM

husband mother in law and brother in law arrested in kaberi suicide case

गत दिवस रजोल में हुए आत्महत्या मामले को लेकर बुधवार को हिम महिला मंडल रजोल की महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान निशा चौधरी के नेतृत्व में गग्गल पुलिस स्टेशन के प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी...

गग्गल (अनजान): गत दिवस रजोल में हुए आत्महत्या मामले को लेकर बुधवार को हिम महिला मंडल रजोल की महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान निशा चौधरी के नेतृत्व में गग्गल पुलिस स्टेशन के प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कांगड़ा से आए डीएसपी सुनील राणा ने आक्रोषित महिलाओं को बताया कि इस मामले से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले के 3 आरोपियों कावेरी के पति, सास तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन गग्गल के प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 498ए तथा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना के समक्ष मांग को लेकर एकत्रित हुई महिलाओं में मृतका की माता सलोचना देवी भी उपस्थित थी जो रो-रो कर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि कावेरी के ससुराल वाले हमेशा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। कावेरी मामले के तीनों आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायका पक्ष को सौंप दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत रजोल के प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार को ही गांव रजोल में कर दिया गया। मृतका को मुखाग्रि ममेरे भाई ने दी।

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!