Shimla: कुलगांव गोलीकांड के आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन के रिमांड पर भेजे

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Apr, 2026 10:58 PM

rohru kulgam firing incident accused police remand

रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत बीते दिन कुलगांव में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

रोहड़ू (कार्तिक): रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत बीते दिन कुलगांव में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना से जुड़े सभी पहलुओं हथियार की उपलब्धता, घटना की परिस्थितियां और अन्य संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस बीच जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196 के तहत इस घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा जांच के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, उन्हें सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जांच अधिकारी को फायरिंग तक पहुंचने वाली घटनाओं के क्रम, मृतका की मृत्यु के कारणों, घटना में शामिल व्यक्तियों की जिम्मेदारी, आयोजनकर्त्ताओं की लापरवाही, शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रोहड़ू तहसील के अंतर्गत ग्राम कुलगांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में चिड़गांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंध्रा के बकोरा गांव निवासी रितिका उर्फ गुड़िया की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!