चमियाना अस्पताल: न कुत्ता पकड़ा गया, न टांग मिली... सुरक्षा पर उठे सवाल

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Feb, 2026 12:36 PM

hospital chamiyana ni el perro fue capturado ni la pata fue encontrada

करोड़ों की लागत से बने चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट रूम से एक लावारिस कुत्ता सर्जरी के बाद काटी गई मानव टांग उठाकर ले गया।

हिमाचल डेस्क। करोड़ों की लागत से बने चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट रूम से एक लावारिस कुत्ता सर्जरी के बाद काटी गई मानव टांग उठाकर ले गया। घटना के दूसरे दिन भी वह कुत्ता अस्पताल परिसर में घूमता देखा गया, लेकिन न तो कुत्ता पकड़ा जा सका और न ही कटी हुई टांग बरामद हो पाई है।

सुरक्षा पर उठते सवाल

अस्पताल चारों ओर से जंगलों से घिरा है और वर्तमान में यहाँ निर्माण कार्य चल रहे हैं। बाउंड्री वॉल न होने के कारण आवारा पशु और कुत्ते आसानी से परिसर में दाखिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कुत्ते ने मानव अंग को अपना आहार बनाया है, वह अब और अधिक हिंसक हो सकता है और मरीजों या छोटे बच्चों पर हमला कर सकता है।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 फरवरी की रात ड्यूटी पर तैनात 6 सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके जवाब के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन का तर्क है कि निर्माण कार्य के चलते अभी पूरे परिसर को सील करना संभव नहीं है।

प्रमुख चिंताएं

बायोमेडिकल वेस्ट का इस तरह खुले में जाना जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। बाउंड्री वॉल की कमी से मरीजों और तीमारदारों की जान जोखिम में है। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कुत्ते का मानव अंग ले जाना बड़ी लापरवाही है। स्थानीय निवासियों और मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द परिसर की घेराबंदी की जाए और कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!