Edited By Simpy Khanna, Updated: 15 Jan, 2020 05:28 PM
ऊपरी शिमला के कोटखाई में बीती रात भयानक अग्निकांड में पंचायत घर, दुकानें व मकान जल कर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि अग्निशमन कर्मियों ने 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। यह घटना कोटखाई से 5 किलोमीटर दूर प्रेम नगर में हुई।
शिमला : ऊपरी शिमला के कोटखाई में बीती रात भयानक अग्निकांड में पंचायत घर, दुकानें व मकान जल कर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि अग्निशमन कर्मियों ने 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। यह घटना कोटखाई से 5 किलोमीटर दूर प्रेम नगर में हुई। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन करोड़ों की संपत्ति और सरकारी रिकॉर्ड नष्ट हो गया। साथ ही दुकानदारों से उनका रोजी-रोटी का साधन भी छिन गया है।
आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का प्रशासन द्वारा आकलन किया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद कोटखाई पुलिस के एएसआई हेतराम ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में एक दर्जन के करीब मकान राख हुए हैं। इनमें दुकानें, पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, राशन डिपू, गोदाम, क्लिनिक और किराए के मकान हैं। आज़ तड़के 3 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।