हिट एंड रन मामला: युवती को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2024 11:26 PM

hit and run case car driver absconded after hitting a girl

राजधानी शिमला में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर सड़क पार कर रही एक युवती को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर सड़क पार कर रही एक युवती को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में 21 वर्षीय अदिति शर्मा पुत्री सत्य प्रकाश निवासी गांव घैणा नगाली तहसील कंडाघाट जिला सोलन ने बताया कि जब वह मालरोड शिमला से रात्रि करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ विंटर फील्ड शिमला के पास पहुंची और सड़क पार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार कार वहां आई और चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। इस हादसे में उसे चोटें आई हैं। सदर थाना शिमला पुलिस ने भादंसं 279, 339 और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर घायल का मैडीकल करवा लिया है, जबकि चालक व कार की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!