Weather Update: हिमाचल में बुधवार काे सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज, लाहौल-स्पीति में पारा -5.5 डिग्री तक लुढ़का

Edited By Vijay, Updated: 06 Nov, 2025 07:43 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हुए ताजा हिमपात के बाद ठंड ने प्रचंड रूप ले लिया है। बुधवार काे इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई....

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हुए ताजा हिमपात के बाद ठंड ने प्रचंड रूप ले लिया है। बुधवार काे इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जिसके चलते लाहौल-स्पीति से लेकर किन्नौर तक के इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। लाहौल-स्पीति का ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री और कुकुमसेरी में -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। किन्नौर जिले के कल्पा में भी पारा गिरकर 0.2 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा, जिससे पहाड़ी इलाकों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी दर्ज किया गया।

मैदानों में कोहरे का कहर, यातायात प्रभावित
पहाड़ों पर जहां ठंड बढ़ गई है ताे वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह घने कोहरे ने दस्तक दी। सुंदरनगर में घना कोहरा और बिलासपुर में हल्के कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 100 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रिकांगपिओ और ताबो जैसे क्षेत्रों में 35 से 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।

12 नवम्बर तक मौसम शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 12 नवम्बर तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान सुबह और शाम के समय ठंड में और बढ़ाैतरी होने की संभावना है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!