संजौली मस्जिद विवाद में हिंदू संगठनों का आमरण अनशन खत्म, ममता के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे युवा कांग्रेस नेता, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2025 07:10 PM

himachal top 10 news

शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद विवाद को लेकर पिछले 4 दिनों से चला आ रहा तनावपूर्ण माहौल शुक्रवार को कुछ हद तक शांत हुआ। हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट...

हिमाचल डैस्क: शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद विवाद को लेकर पिछले 4 दिनों से चला आ रहा तनावपूर्ण माहौल शुक्रवार को कुछ हद तक शांत हुआ। हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी ममता के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी एसिड अटैक की शिकार हुई ममता की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एचआरटीसी पैंशनर्ज को 20 तारीख बीत जाने के बाद भी पैंशन नहीं मिली है। जिला मुख्यालय ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में अचानक आग लग गई। हिमाचल-पंजाब सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड के गांव जखराल में बीती रात भीषण अग्निकांड पेश आया। सिरमाैर जिला के तहत शिलाई विधानसभा क्षेत्र के खाड़ी गांव में गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में 60 मवेशी जिंदा जल गए। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा में टोल बैरियर के समीप स्थित एक फार्मा कंपनी में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। जिला देहरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी की 25 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

संजौली मस्जिद विवाद में प्रशासन के आश्वासन पर हिंदू संगठनों का आमरण अनशन खत्म, आंदोलन जारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद विवाद को लेकर पिछले 4 दिनों से चला आ रहा तनावपूर्ण माहौल शुक्रवार को कुछ हद तक शांत हुआ। हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आमरण अनशन जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन और सकारात्मक बातचीत के बाद समाप्त कर दिया गया है।

युवा कांग्रेस नेता यदोपती ठाकुर का बड़ा ऐलान, तेजाब हमले में जान गंवाने वाली ममता के बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे पूरा खर्च
हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी ममता के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तेजाब हमले की शिकार ममता के निधन को उन्होंने मानवता के लिए एक शर्मनाक और अत्यंत दुखद घटना बताया।

मंडी तेजाब कांड: ममता की मौत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जताया शोक, CM सुक्खू से की ये बड़ी मांग
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में एसिड अटैक की शिकार हुई ममता की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया और सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

20 तारीख काे भी खाते में नहीं आई पैंशन, सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ गरजे HRTC पैंशनर्ज, दिया अल्टीमेटम
एचआरटीसी पैंशनर्ज को 20 तारीख बीत जाने के बाद भी पैंशन नहीं मिली है। इसी आक्रोश को लेकर एचआरटीसी पैंशनर्ज कल्याण संगठन ने शुक्रवार को एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर मोर्चा खोला और सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान पैंशनर्ज ने पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। 

ADC के सरकारी आवास में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; बाल-बाल बचा परिवार
जिला मुख्यालय ऊना में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर की ऊपरी मंजिल पर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हिमाचल-पंजाब सीमा पर ANTF का शिकंजा, चिट्टे की खेप सहित पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
हिमाचल-पंजाब सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा की विशेष टीम ने इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

चम्बा के जखराल में 'आग का तांडव, पलक झपकते ही राख हो गई दुकान...गाड़ियां भी बनीं कबाड़
चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड के गांव जखराल में बीती रात भीषण अग्निकांड पेश आया। करीब रात 12 बजे अचानक भड़की आग ने एक दुकान और वहां पार्क किए 2 वाहनाें को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

सिरमौर में गौशाला में भीषण आग लगने से 60 मवेशी जिंदा जले, 2 गाय भी झुलसीं
सिरमाैर जिला के तहत शिलाई विधानसभा क्षेत्र के खाड़ी गांव में देर रात एक व्यक्ति की गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में 60 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि 2 गाय भी बुरी तरह से झुलस गई हैं। इस घटना में पशु पालक को करीब 9 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जली तीसरी मंजिल; करोड़ों रुपए का नुक्सान
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा में टोल बैरियर के समीप स्थित एक फार्मा कंपनी में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कंपनी को करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। आग इतनी भयावह थी कि इस पर काबू पाने में दमकल विभाग को करीब 13 घंटे का समय लग गया। 

नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलेट-कार और मकान सहित 25 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज
जिला देहरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी की 25 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस बारे में एसपी मयंक चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरिपुर थाना में 9 जून, 2025 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में यह कार्रवाई हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!