Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2023 05:50 AM
वाशिंगटन एप्पल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की चर्चाओं से प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को डिजास्टर फंड में जो धनराशि दी है, वह हिमाचल का अधिकार है। राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक...
शिमला (ब्यूरो): वाशिंगटन एप्पल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की चर्चाओं से प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को डिजास्टर फंड में जो धनराशि दी है, वह हिमाचल का अधिकार है। राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक मंडल की 213वीं बैठक में निगम के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों शिव बावड़ी मंदिर समरहिल और कृष्णानगर के दौरे के दौरान अपनों को खोने वाले परिजन प्रियंका गांधी के सामने बिलख-बिलख कर रो पड़े और उन्हें त्रासदी की आपबीती सुनाई। सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के जाहू तथा जिला कांगड़ा के जलाड़ी-खराड़ी से दौलतपुर को जोड़ने वाले पुल के गिरने के मामले में 14 अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट किया है। राज्य के डाॅक्टरों को सरकार से बड़ी राहत मिली है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किन्नौर जिले के यंगथंग-मलिंग से चांगो तक बनी करीब 26 किलोमीटर सड़क का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने हिमाचल में हजारों की संगत को दर्शन देकर निहाल किया। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक 7 वर्षीय बच्चे की 3 मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
वाशिंगटन एप्पल की इम्पोर्ट ड्यूटी पर गर्माई सियासत, प्रियंका के वार पर भाजपा का पलटवार
वाशिंगटन एप्पल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की चर्चाओं से प्रदेश में सियासत गर्मा गई है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज होने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जहां आरोप लगाया कि भारी तबाही के कारण कठिनाइयों से गुजर रहे प्रदेश के बागवानों के हितों की रक्षा करने की बजाय केंद्र सरकार अमेरिका की मदद कर रही है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को पूरी जानकारी ही नहीं है।
केंद्र ने जो धनराशि दी, वह हिमाचल का अधिकार : सुखविंदर सिंह
केंद्र सरकार ने प्रदेश को डिजास्टर फंड में जो धनराशि दी है, वह हिमाचल का अधिकार है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को शिमला में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वार्षिक बजट के प्रविधानों के तहत मिलने वाली 2 किस्तें एक साथ दी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य की कोई वित्तीय मदद नहीं की।
वन विकास निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत DA और Bonus का तोहफा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक मंडल की 213वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मंडल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने का भी निर्णय लिया।
जब प्रियंका गांधी के सामने बिलख-बिलख रोए अपनों को खोने वाले परिजन
राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों शिव बावड़ी मंदिर समरहिल और कृष्णानगर का दौरा किया। इस दौरान अपनों को खोने वाले परिजन प्रियंका गांधी के सामने बिलख-बिलख कर रो पड़े और उन्हें त्रासदी की आपबीती सुनाई। वहीं पीड़ित परिवारों की महिलाएं तो उनके सीने से लिपटकर रो पड़ीं।
जाहू व कांगड़ा में पुल गिरने के मामले में 14 अधिशासी, सहायक व कनिष्ठ अभियंता चार्जशीट
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के जाहू तथा जिला कांगड़ा के जलाड़ी-खराड़ी से दौलतपुर को जोड़ने वाले पुल के गिरने के मामले में 14 अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट किया है। इसमें कांगड़ा में पुल गिरने के मामले में 9 व हमीरपुर के जाहू में पुल गिरने के मामले में 5 पर गाज गिरी है।
PG करने के लिए डाॅक्टरों को मिलेंगे प्रोत्साहन अंक, अधिसूचना जारी
राज्य के डाॅक्टरों को सरकार से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट में चल रहे मामले के बाद यहां से राहत मिलने के बाद सरकार ने पीजी पॉलिसी में बदलाव किया है। काफी समय से यह मामला लंबित था लेकिन अब इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से नोटिफिकेशन जारी हुई है। इसके लिए अब वर्ष भी निर्धारित किए हैं और अतिरिक्त नंबर भी मिलेंगे।
BJYM में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 सचिवों नई टीम तैयार, 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष बनाए
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें भुवनेश ठाकुर, सुशील कडशोली, भवानी सिंह पठानिया, सुनील नेगी और नीलम कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
रक्षा मंत्री ने किया यंगथंग-मलिंग-चांगो सड़क का उद्घाटन, सेना की तिब्बत सीमा तक पहुंच हुई आसान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किन्नौर जिले के यंगथंग-मलिंग से चांगो तक बनी करीब 26 किलोमीटर सड़क का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मार्ग के बनने से सेना को तिब्बत सीमा तक पहुंचने में आसानी और कम समय लगेगा, जबकि मलिंग में दो दशकों से चली आ रही भूस्खलन की समस्या से जहां निजात मिलेगी।
डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र महाराज ने डल्हौजी, परौर व नगवाईं में दिए संगत को दर्शन
राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने हिमाचल में हजारों की संगत को दर्शन देकर निहाल किया। गुरु महाराज बुधवार को पहले 9.30 बजे डल्हौजी पहुंचे। यहां उन्होंने सत्संग भवन के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद संगत को दर्शन देकर 11 बजे के करीब परौर के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
बच्चे के अपहरण व फिरौती मामले में युवती सहित 3 दोषियों को आजीवन कारावास
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश डाॅ. अबीरा वासु पांवटा साहिब की अदालत ने 2 आरोपी व्यक्तियों के साथ एक युवती को बच्चे के अपहरण व फिरौती मामले में दोषी करार देते हुए धारा 364, 120बी, 34 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास एवं 25000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
3 मंजिला मकान की छत गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत
घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक 7 वर्षीय बच्चे की 3 मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की की पहचान विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी संगहेड़ी (समताना) जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नैशनल हाईवे-103 शिमला-मटौर पर दधोल पुल के समीप जिला हमीरपुर का एक परिवार किराए के कमरे में यहां रहता है।