Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2023 07:40 PM

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने हिमाचल में हजारों की संगत को दर्शन देकर निहाल किया। गुरु महाराज बुधवार को पहले 9.30 बजे डल्हौजी पहुंचे। यहां उन्होंने सत्संग भवन के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद संगत को दर्शन देकर 11...
नगवाईं सत्संग भवन में ठहरे आपदा प्रभावितों से भी मिले
परौर/टकोली (वीना/ब्यूरो): राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने हिमाचल में हजारों की संगत को दर्शन देकर निहाल किया। गुरु महाराज बुधवार को पहले 9.30 बजे डल्हौजी पहुंचे। यहां उन्होंने सत्संग भवन के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद संगत को दर्शन देकर 11 बजे के करीब परौर के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए। परौर डेरा में पहुंचने पर बाबा जी ने 12 बजे पंडाल में पहुंच कर लगभग 25 मिनट तक संगत को पैदल दर्शन दिए। इससे पहले जैसे ही बाबा जी पंडाल में पहुंचे संगत ने ‘‘दीन दयाल भरोसे तेरे’’ गाकर अपने गुरु का स्वागत किया। गुरिंद्र महाराज यहां लगभग साढ़े 3 घंटे रुके। इसके बाद साढ़े 3 बजे वे नगवाईं के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
इसके बाद गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज करीब पौने 4 बजे नगवाईं हैलीपैड में पहुंचे। उनके दर्शनों के लिए 2 दिन पहले से ही नगवाईं स्थित राधा स्वामी डेरा ब्यास में संगत पहुंचनी शुरू हो गई थी। गुरु महाराज ने डेरा नगवाईं में बीते जुलाई माह में ब्यास में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए डेरे के किनारे पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद गुरिंद्र महाराज सत्संग भवन नगवाईं के पंडाल में पहुंचे, वहां उन्होंने हजारों की संख्या में पहुंची संगत को करीब 20 मिनट तक दर्शन दिए। बाद में सत्संग भवन नगवाईं में ठहरे सराज विधानसभा के खोलानाल निवासी आपदा प्रभावितों से मिले। यह लोग आपदा के बाद नगवाईं स्थित डेरा ब्यास के राहत शिविर में रह रहे हैं। इसके बाद बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज नगवाईं डेरे से रवाना हो गए।
सेवादारों ने संभाला मोर्चा
राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर व नगवाईं में संगत ने अपने गुरु के आगमन पर तैयारियां कर रखी थीं। परौर में पुलिस के साथ संगत भी ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी। ट्रैफिक और वाहनों को पार्क करने के लिए सेवादार कड़ी मशक्कत करते दिखे। नगवाईं में तो 2 दिन पहले से ही संगत पहुंचनी शुरू हो गई थी। यहां करीब करीब 1500 वाहन पहुंचे। उधर, परौर में अपने गुरु के दर्शनों के लिए हजारों अनुयायी पहुंचे थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here