Breaking

हिमाचल के वीर सपूत दिलवर खान को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, मां और पत्नी ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया सम्मान

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2025 06:34 PM

himachal s brave son dilwar khan awarded kirti chakra posthumously

हिमाचल के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरवार सांय नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान उनकी माता और धर्मपत्नी को प्रदान किया गया...

शिमला (संतोष): हिमाचल के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरवार सांय नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान उनकी माता और धर्मपत्नी को प्रदान किया गया है। ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान ने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 2 वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र से नवाजे जाने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। इन वीर नायकों के बलिदान के फलस्वरूप हिमाचल को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। यह सम्मान प्रदेश के वीर जवानों के अदम्य साहस को प्रदर्शित कर रहा है। इतिहास में यह स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है कि देश की रक्षा के लिए शत्रुओं से लोहा लेने में प्रदेश के जवान हमेशा ही आगे रहे हैं। इन वीर जवानों की शहादत प्रदेशवासियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए सम्मान और भावुकता का क्षण है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन शहीदों की वीरता और साहस को प्रदर्शित करता है, अपितु हिमाचल की मातृभूमि की गौरवगाथा का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!