हिमाचल प्रदेश की बसों को दी जाएगी सुरक्षा, CM सुक्खू की मुख्यमंत्री भगवंत मान से हुई बात

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Mar, 2025 02:26 PM

himachal pradesh buses will be given security cm sukhu spoke to bhagwant mann

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बयान दिया कि पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों को सुरक्षा दी जाएगी। यह बयान मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर हुई बातचीत के बाद दिया। इस बातचीत के बाद में, पंजाब के...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बयान दिया कि पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों को सुरक्षा दी जाएगी। यह बयान मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर हुई बातचीत के बाद दिया। इस बातचीत के बाद में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल की बसों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य में एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में यह भी बताया कि पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई है और दोनों राज्यों के बीच संबंध मजबूत हैं। इस मुद्दे पर पंजाब और हिमाचल के पुलिस प्रमुखों (डीजीपी) के स्तर पर बातचीत की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी कहा कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल को खराब करने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं के हुड़दंग के बाद से ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ है। जिसके कारण पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। होशियारपुर में खालिस्तान समर्थक युवाओं ने एचआरटीसी की बसों को रोककर उन पर जनरैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर चिपका दिए और उन पोस्टरों को न हटाने के लिए धमकी दी। इसके बाद, मोहाली के खरड़ में खालिस्तान समर्थकों ने एक एचआरटीसी बस पर पथराव किया, जिससे बस के शीशे टूट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी कहा कि वह इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!