Himachal: दिवाली मनाकर ड्यूटी पर लौटे जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से हुई मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Oct, 2025 12:15 PM

himachal jawan indra singh dies of heart attack

ऊझी घाटी के कराल गांव के निवासी और भारतीय सेना के जांबाज सिपाही इंद्र सिंह का असामयिक निधन हो गया है। हाल ही में दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ बिताने के बाद वह हिसार में अपनी तैनाती पर वापस लौटे थे, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली...

हिमाचल डेस्क। कुल्लू की ऊझी घाटी के कराल गांव के निवासी और भारतीय सेना के जांबाज सिपाही इंद्र सिंह का असामयिक निधन हो गया है। हाल ही में दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ बिताने के बाद वह हिसार में अपनी तैनाती पर वापस लौटे थे, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई।

छुट्टी से लौटकर राष्ट्र सेवा में जुटे इस जवान का यूं अचानक दुनिया से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है। उनके निधन की खबर से कराल गांव और पूरे कुल्लू में शोक की लहर है।

देश के लिए अपनी सेवाएं देते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद इंद्र सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमारे सैनिक देश सेवा में हर पल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, चाहे वह युद्ध का मैदान हो या शांतिकाल की ड्यूटी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!