Himachal: दिल दहला देने वाली वारदात: जब बेटे ने घर का दरवाजा खोला तो कांप गई रुह...

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Jun, 2025 04:12 PM

himachal heartbreaking incident

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र में एक खौफनाक घटना ने सबको सन्न कर दिया। यहां एक नेपाली मूल के किराएदार ने घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान लेने की कोशिश की।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र में एक खौफनाक घटना ने सबको सन्न कर दिया। यहां एक नेपाली मूल के किराएदार ने घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान लेने की कोशिश की।

घटना के बारे में जानकारी सलोगड़ा निवासी देवेंद्र कुमार ने सोलन सदर पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत के बाद सामने आई। देवेंद्र ने बताया कि रविवार रात जब वह अपने घर से बाहर थे और उनके पिता रेलवे विभाग में ड्यूटी पर थे, उनकी माता संतोष (56 वर्ष) घर पर अकेली थीं। देवेंद्र कुमार के अनुसार, पिछले करीब एक साल से प्रेम नामक नेपाली युवक उनके घर में किराए पर रह रहा था।

जब देवेंद्र रात को घर लौटे तो उनकी माता घर पर नहीं मिलीं। काफी देर तक तलाश करने के बाद उन्हें शक हुआ और वे प्रेम नेपाली के कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन प्रेम ने दरवाजा नहीं खोला। उनका संदेह और गहरा गया, जिसके बाद उन्होंने हिम्मत करके दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के भीतर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। देवेंद्र की माता संतोष फर्श पर खून से लथपथ मृत पड़ी थीं। कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था, जो इस बात का गवाह था कि वारदात कितनी क्रूरता से अंजाम दी गई थी। प्रेम नेपाली भी कमरे में ही अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

देवेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आशंका जताई कि प्रेम नेपाली ने ही उनकी माता की हत्या की है। सूचना मिलते ही सोलन सदर पुलिस थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी प्रेम (36 वर्ष), जो नेपाल के जिला डेलग का रहने वाला है, वारदात के समय शराब के नशे में धुत था। शुरुआती पड़ताल में यह भी पता चला है कि आरोपी ने महिला को घर पर अकेला पाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद उसने खुद भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

पुलिस ने प्रेम को बेहोशी की हालत में तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!