हिमाचल कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयास जारी, राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से करेंगे बातचीत: विनय कुमार

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 10:55 AM

himachal congress gears up rahul to share  mantra victory  district president

Una News : कांग्रेस की हिमाचल इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने एक नए संगठनात्मक निकाय के गठन के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Una News : कांग्रेस की हिमाचल इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने एक नए संगठनात्मक निकाय के गठन के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विनय कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इन प्रयासों के तहत हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जिला पार्टी अध्यक्षों के लिए 21 से 30 अप्रैल तक कांगड़ा में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करेगा। कुमार ने बताया कि पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए जल्द ही पूरे राज्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला-स्तर पर कांग्रेस की कार्यकारी समितियों का गठन किया जाएगा।

कुमार ने कहा कि कांग्रेस पंचायती राज संस्थाओं और नगर निगमों के चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा पार्टी ने इस उद्देश्य के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद और नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन करने के वास्ते एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केवल इन्हीं अधिकृत उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!