Himachal: CM सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Mar, 2025 03:40 PM

himachal cm sukhwinder sukhu reached delhi

पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर हमले, आपत्तिजनक नारे लिखने और झंडे लगाने को लेकर विवाद तेज हो गया है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

हिमाचल डेस्क। पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर हमले, आपत्तिजनक नारे लिखने और झंडे लगाने को लेकर विवाद तेज हो गया है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं और राज्य की वित्तीय स्थिति पर चर्चा करेंगे।

सरकार के अनुसार, राज्य में हाल के बंदिशों के कारण वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं रुकी हुई हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली में  वित्तीय सहायता के लिए भी बात कर सकते हैं, ताकि राज्य की वित्तीय स्थिति सुधार सके।

इस दौरे के दौरान, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली रवाना होंगे। वे केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और राज्य के विकास के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र से मदद की उम्मीद है, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सके और विकास कार्यों को फिर से शुरू किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!