Shimla: अनिल भारद्वाज भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2025 10:09 PM

himachal anil bhardwaj journalist welfare forum president

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर मुख्यालय कुरुक्षेत्र के शिमला में चल रहे राष्ट्रीय पत्रकार प्रशिक्षण शिविर मंच की एक बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।

शिमला (ब्यूरो): भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर मुख्यालय कुरुक्षेत्र के शिमला में चल रहे राष्ट्रीय पत्रकार प्रशिक्षण शिविर मंच की एक बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है जबकि मंच की पुरानी राष्ट्रीय एवं अन्य प्रांतों की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर पूर्व के समस्त पदाधिकारियों व प्रांतों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यों को हटाकर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं जिनमें हिमाचल प्रांत के वरिष्ठ पत्रकार व शिमला प्रैस क्लब के अध्यक्ष रहे अनिल भारद्वाज ( हैडली) को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उज्जवल शर्मा को हिमाचल प्रदेश का महासचिव, पराक्रम दत्त को उपप्रधान एवं अश्वनी वर्मा को हिमाचल प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा बीती रात्रि शिमला स्थित कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी निवास के गैस्ट हाऊस में आयोजित एक बैठक में मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारियों ने मंच को और अधिक उन्नतशील व एक्टिव करने के उद्देश्य से मंच हित में सर्वसम्मति से लिया। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह दुग्गल एवं राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह ने बताया कि इसके साथ ही हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश राय को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़, हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र शर्मा को हरियाणा प्रदेश का वरिष्ठ उपप्रधान एवं ध्यानेंद्र वशिष्ठ को हरियाणा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!