हिमाचल में ऑरैंज अलर्ट के बीच जमकर बरसे मेघ, जानिए अब तक कितना हुआ नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2022 11:17 PM

heavy rain in himachal

हिमाचल में भारी बारिश के ऑरैंज अलर्ट के बीच बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय तेज बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश में कई जगहों पर नुक्सान भी हुआ है। बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत भी हुई...

शिमला (राजेश): हिमाचल में भारी बारिश के ऑरैंज अलर्ट के बीच बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय तेज बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश में कई जगहों पर नुक्सान भी हुआ है। बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत भी हुई है। ये मौतें कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में हुई हैं। वहीं प्रदेश में बारिश के कारण 15 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 16 बिजली के ट्रांसफार्मर और 5 वाटर सप्लाई की स्कीमें बंद हुई हैं। 

98 लोग गंवा चुके जान, 5 अभी भी लापता
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश को मानसून के कारण अब तक कुल 374 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। इनमें लोक निर्माण विभाग को 250 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 114 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं मानसून से हुई दुर्घटनाओं में अब तक 98 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 128 लोग घायल हुए हैं। वहीं 5 लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश में 110 से ज्यादा कच्चे और पक्के मकानों को नुक्सान पहुंचा है। मक्की की फसल को भी नुक्सान की सूचना है। किन्नौर में शलखर पंचायत में बाढ़ आने के बाद दूसरे दिन भी नैशनल हाईवे-5 बंद रहा। काजा और स्पीति के लिए संपर्क मार्ग बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। लियो गांव में प्रशासन की टीम आज नुक्सान का आकलन करने पहुंचेगी। गांव में कल रात से बिजली आपूर्ति ठप्प है, वहीं सड़क मार्ग भी बंद है। सड़क मार्ग के बंद होने से अभी तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंच पाई है। 

नगरोटा सूरियां में सबसे अधिक बारिश
सोलन में धर्मपुर फोरलेन पर पत्थर गिरने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। कई क्षेत्रों में टमाटर और मक्की की फसल टूटकर खेतों में बिछ गई। कुमारहट्टी में एक स्कूल में पानी घुस गया। कुल्लू से लाहौल तक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू, मनाली और लाहौल में बारिश से हुए भूस्खलन से 20 से अधिक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण ब्यास सहित सभी नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नगरोटा सूरियां में दर्ज की गई है। यहां पर 130 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नादौन में 74 मिलीमीटर, नाहन 69.1, मंडी 47.8, बरठीं 40, सुंदरनगर 30.3, ऊना 30 और कांगड़ा में 24.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

21 और 22 जुलाई को ऑरैंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में 26 जुलाई तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!