Himachal: सोलन में डेढ़ माह बाद भारी बारिश, ओलावृष्टि से नकदी फसलों को पहुंचा नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2025 06:28 PM

heavy rain and hailstorm in solan damages cash crops

सोलन में शनिवार को करीब डेढ़ माह बाद भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भारी नुक्सान हुआ है।

सोलन (ब्यूरो): सोलन में शनिवार को करीब डेढ़ माह बाद भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। इससे किसानों की परेशानी बढ़़ गई है। किसान पहले सूखे के चलते परेशान थे। खेतों में खड़ी फसलें सूख रही थी। किसानों बारिश का इंतजार कर रहे थे। सोलन में मार्च के प्रथम सप्ताह के बाद बारिश नहीं हुई थी। करीब डेढ़ महीने से सूखा पड़ा हुआ था।

राज्य में 8 अप्रैल से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया था, लेकिन सोलन में बारिश में नहीं हो रही थी। इसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर को मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी क्योंकि खेतों में तैयार मटर की फसल को बहुत नुक्सान हुआ। इसके अलावा टमाटर व शिमला मिर्च की पौध के साथ पलम व आड़ू को भी काफी नुक्सान हुआ है। दोपहर बाद फिर मौसम साफ हो गया लेकिन शाम करीब 5 बजे फिर बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सोलन शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में करीब 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोलन में पिछले दिनों 30 डिग्री सैल्सियस से ऊपर चल रहा तापमान भी गिर 15 डिग्री सैल्सियस के आसपास पहुंच गया है। प्री मानसून सीजन की इस बारिश ने लोक निर्माण विभाग व नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी है, क्योंकि ड्रेनेज नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही बह रहा था। इसके कारण लोगों को आवागमन की समस्या से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!