Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कार से चरस की खेप बरामद, चंडीगढ़ और मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2025 02:41 PM

hashish recoverd from car 2 youth arrested

घुमारवीं पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास....

घुमारवीं (जम्वाल): घुमारवीं पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 542.8 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास नियमित जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो वाहन के अंदर से चरस की खेप बरामद हुई। वजन करने पर यह 542.8 ग्राम पाई गई।

कार में सवार आरोपियों की पहचान भारत कुमार अरोड़ा (25) निवासी एसएएस नगर, चंडीगढ़ (पंजाब) और ऋतिक कुमार (22) निवासी सरकाघाट व जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं, विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना बिना किसी डर के पुलिस के साथ साझा करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!